तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें सात से नौ दिसंबर तक भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026 में शामिल होने का न्योता दिया। श्री रेड्डी ने रक्षा एक्सपो-2026 का उद्घाटन करने का भी आग्रह किया।
Also Read : इंदौर में 12 की जगह 19 सितंबर को होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सपो में एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस क्षेत्र के सम्मेलन, एयर शो, औद्योगिक प्रदर्शनी और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन होगा। उन्होंने सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक टीमों सहित भारतीय वायुसेना के विमानों की भागीदारी के लिए रक्षा मंत्रालय से सहयोग मांगा।
श्री रेड्डी ने बताया कि आदिलाबाद एयरपोर्ट के लिए 750 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और अतिरिक्त 750 एकड़ देने पर भी सहमति बनी है। वहीं, महबूबनगर के देवरकद्र में डीआरडीएल परियोजना के लिए 416.18 एकड़ भूमि मात्र एक रुपये वार्षिक लीज पर 33 वर्षों के लिए देने की जानकारी दी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



