गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।
सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 40 से घटकर 38 रह गई है।
Also Read : उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी
सत्तारूढ़ भाजपा के वर्तमान में 26 विधायक हैं, कांग्रेस के तीन, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के दो-दो, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोआन्स पार्टी के 1-1 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायक हैं।
राज्य में अगले साल मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Pic Credit : ANI
Tags :Goa Assembly
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


