nayaindia Akhilesh सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा: अखिलेश
उत्तर प्रदेश

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा: अखिलेश

ByNI Desk,
Share
Elections On 7th Date Will Throw BJP Far Away Akhilesh

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि सात तारीख का चुनाव भाजपा (BJP) को सात समंदर दूर फेंक देगा। यह तीसरा चरण उनका सफाया करने जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव बदायूं में सपा उम्मीदवार आदित्य यादव (Aditya Yadav) के लिए जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार बदायूं की जनता रिकॉर्ड बनाकर जीत दिलाएगी। सपा के आंदोलन से बहुत सारे लोग जुड़ गए हैं। सबसे ज्यादा वोटों से आप लोग हमें जिता रहे हैं। हमारा-आपका चुनाव 7 तारीख को है। आप लोगों का बहुत सहयोग मिल रहा है। यह सात तारीख का चुनाव, ये भाजपा को 7 समुंदर दूर फेंक देगा। Akhilesh Yadav

उन्होंने कहा कि वो लोग बाबा साहब के संविधान में छेड़खानी कर खत्म करना चाहते हैं, जो संविधान खत्म करना चाहेंगे, उन्हें सत्ता से बाहर निकालने का काम जनता करने वाली है। हमें कोरोना (Corona) में वैक्सीन लगवा दी। एक तरफ संविधान को खतरा दूसरी तरफ जान को खतरा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अग्निवीर में कोई शहीद होगा तो उसको वो सम्मान नहीं मिलेगा। इस सरकार में जितनी भी शहादत होगी, उन्हें वो सम्मान नहीं मिलेगा। वैक्सीन की सूचना तो पढ़ ली होगी आपने। उनको हार से लेकर कई चिंताएं करनी पड़ेंगी। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि जिन लोगों को वैक्सीन लगवाई है, उनकी जांच और ईसीजी फ्री होना चाहिए। इस सरकार ने किसान व नौजवानों को धोखा दिया है, बल्कि वैक्सीन के नाम पर भी धोखा दिया है।

यह भी पढ़ें:

एक शहजादा देश को तो दूसरा बिहार को जागीर समझता है: मोदी

आरोप लगाने वाली महिला के समर्थन में उतरीं ममता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें