प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी (Pandit Keshari Nath Tripathi) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। श्री त्रिपाठी का रविवार सुबह निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछली 30 दिसंबर को उन्हे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री दोपहर लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे और भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व राज्यपाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पहले श्री योगी ने ट्वीट किया “केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। श्री त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



