nayaindia Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन

ByNI Desk,
Share
President Draupadi Murmu Will Visit Ramlala Today

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बुधवार को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह रामलला (Ramlala) के दर्शन करेंगी। वह हनुमानगढ़ी और सरयू तट पर आरती भी करेंगी। उनके आगमन से पहले राम नगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले मंगलवार शाम को राष्ट्रपति कार्यालय की टीम ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था (Security System) का जायजा लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू पहली बार अयोध्या पहुंच रही हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) उनका स्वागत करेंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या आएंगी। सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी जाएंगी। Draupadi Murmu

शाम 4.50 बजे हनुमंत लला (Hanumant Lala) की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली

रूसी हवाई हमले से यूक्रेन में दो की मौत, आठ घायल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें