राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, पौड़ी में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

उत्तराखंड के पौडी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी दर्ज करने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के लिए आवश्यक जानकारियां जुटाएंगे।

Also Read : बाबा खाटू श्यामजी जा रही बस नाले में गिरी, आठ मरे, 12 घायल

मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षाधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के आकलन का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आगे प्रभावी ढंग से साझा करने का आह्वान किया, ताकि गणना प्रक्रिया में एकरूपता बनी रहे।

जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक ने प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी जुटाने, सवाल पूछने की सही प्रक्रिया और उत्तरों को निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने से संकलित आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राकेश पोखरियाल, जिला प्रभारी जनगणना शिव कुमार एवं वीरेंद्र कुमार, फील्ड ट्रेनर प्रदीप बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें