राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महुआ के समर्थन में उतरीं ममता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने का प्लान बनाया जा रहा है। इससे पहले ममता ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर जिले का अध्यक्ष बना कर बड़ी जिम्मेदारी दी थी।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि महुआ की सदस्यता खत्म करने की साजिश हो रही है लेकिन चुनाव से पहले इस कदम से महुआ को मदद मिलेगी। यह अगले चुनाव में उन्हें फायदा पहुंचाएगा। गौरतलब है कि तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा के पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में फंसने के बाद से पहली बार ममता ने उनके बारे में बयान दिया है। ममता ने कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

दूसरी ओर महुआ पर आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर महुआ मेइत्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया की एक पोस्ट में लोकसभा का एक दस्तावेज शेयर करते हुए लिखा कि महुआ ने संसद की गोपनीयता का उल्लंघन किया है। ये चोरी और सीनाजोरी जैसा मामला है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =