Train accident:- संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति शोक जताया है। इस हादसे में कम से कम 233 यात्रियों के मारे जाने और 900 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है।
संरा महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कोरोशी ने ट्वीट किया, भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और आपातकालीन सेवाओं के साथ हैं।
यह ट्रेन दुर्घटना कोलकाता से 250 किलोमीटर दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर उत्तर में बालासोर जिले के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम लगभग सात बजे हुई। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। (भाषा)
Tags :train accident
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



