Rajasthan CET Admit Card 2024: राजस्थान स्नातक सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए कल, 19 सितंबर को एमडिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 27 और 28 सितंबर 2024 को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा.
हाल टिकट 19 सितंबर को शाम 6 बजे जारी किया जाएगा. एग्जाम में शामिल होने के लिए 13 लाख से अधिक अभर्थियों ने आवेदन किया है. एग्जाम सीटीबी मोड में आयोजित किया जाएगा. प्रत्येक दिन परीक्षा 2 शिफ्टों में तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी.
CET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
1. आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर Rajasthan CET Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें.
4. हाल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. अब चेक करें और डाउनलोड करें.
क्या है परीक्षा का समय?
पहली पाली में परीक्षा सुबह 9: बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम हाॅल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. एग्जाम शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा. देरी से आने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम हाॅल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
क्या है एग्जाम पैटर्न?
राजस्थान ग्रेजुएट सीईटी परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. एग्जाम में 2 नंबरों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. एग्जाम में माइनस मार्किंग नहींं लागू की गई है. इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन जिलेदार, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर अकाउंटेंट और प्लाटून कमांडर सहित पदों के लिए किया जाएगा.
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: carrier guide

