नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा 10 हजार और कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। मेटा ने चार महीने पहले ही 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब 10 हजार लोग फिर हटाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंदी की आहट की वजह से दुनिया भर की कंपनियों में छंटनी चल रही है। कुछ दिन पहले ट्विटर और गूगल सहित कई प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की थी।
न्यूज एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। जकरबर्ग ने कुछ दिन पहले भी छंटनी के संकेत दिए थे। कंपनी की एक बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी की आशंका जताई थी। बताया जा रहा है कि कंपनी की बैठक में जकरबर्ग ने चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स के विकास पर भी चर्चा की थी जो कोडिंग में इंजीनियरों और गैर इंजीनियरों की मदद करेगा।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



