nayaindia Air India Banned: फ्लाइट में महिला पर किया था पेशाब, एयर इंडिया ने 4.....

फ्लाइट में महिला पर किया था पेशाब, एयर इंडिया ने 4 महीने का लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली | Air India Banned: एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर एयरलाइन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

गुरुवार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन ने इस मामले पर एक आंतरिक रिपोर्ट भी दायर की है। जिसमें शंकर मिश्रा पर आरोप है कि पिछले साल 26 नवंबर को उसने नशे में धुत होकर एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रही महिला यात्री पर पेशाब किया था। बता दें कि, इस संबंध में महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें:- 71 हजार युवाओं का सपना हो रहा सच, PM Modi कल सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

बेंगलुरु से हुआ था आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि, महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 जनवरी को बेंगलुरु शहर के संजय नगर इलाके से शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस को मिटवाने पड़ रहे दिवारों पर लिखे ’खालिस्तान जिंदाबाद’…. के नारे

गौरतलब है कि, महिला ने इस शर्मनाक घटना का सामना 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-102 में सफर के दौरान किया। यह विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। पीड़ित महिला विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। महिला का कहना है कि, लंच के बाद लाइट स्विच ऑफ कर दी गई। तभी नशे में धुत एक यात्री उस पर पेशाब कर दिया। इसके बाद भी वह उस जगह पर ही खड़ा रहा। इसके बाद पास बैठे यात्रियों ने उसे वहां से हटाया। अपने साथ हुई इस शर्मनाक घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने तुरंत कैबिन क्रू मेंबर्स को दी। पीड़ित महिला ने कहा कि, इस शर्मनाक घटना में उनके कपड़े, बैग, जूते और कई सामान पेशाब में भीग गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें