नई दिल्ली | Peshawar Mosque Bomb Blast: दुनिया में आतंक फैलाने वाले आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान खुद आतंकी आग में झुलस रहा है। यहां लगातार मस्जिदों में बम धमाके होना जारी है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान में एक मस्जिद में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 90 घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार, अब की बार पाकिस्तान के पेशावर में धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में धमाके में एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके से भारी नुकसान होने के समाचार सामने आ रहे है। कहा जा रहा है कि हमलावर ने नमाज़ के दौरान खुद को मस्जिद में उड़ा लिया। जहां पर ये धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का दफ्तर भी है।
धमाके से गिरी मस्जिद की छत
पाकिस्तानी मीडिया रिपोट के अनुसार, इस धमाके में कई लोगों के घायल होने के साथ कुछ के मरने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि, ये धमाका इतना जबरदस्त था कि, इससे मस्जिद की छत गिर गई है। इस विस्फोट में कम से कम 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा 17 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 2 पुलिसवाले की भी मौत हुई है। विस्फोट के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच-पड़ताल की जा रही है।
दो किमी दूर तक सुनाई दी आवाज
Peshawar Mosque Bomb Blast: जानकारी के अनुसार, मस्जिद में हआ ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी करीब दो किमी दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद चारों ओर धूल का गुबार छा गया। धमाके के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


