राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने आगाह किया

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने भारत को आगाह किया है। उन्होंने क्रीमिया की मिसाल देते हुए भारत को चीन और पाकिस्तान से सावधान रहने की सलाह दी है। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन जापारोवा भारत की चार दिन की यात्रा पर हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां के किसी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि उनका देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

एमिन जापारोवा ने भारत को पाकिस्तान और चीन को लेकर आगाह किया। नई दिल्ली में मंगलवार को भारतीय नेताओं को संबोधित करते हुए जापारोवा ने क्रीमिया की मिसाल दी। उन्होंने कहा- क्रीमिया प्रकरण भारत के लिए एक सबक है। भारत को ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए, जो अपने एजेंडे को बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। गौरतलब है कि क्रीमिया पहले यूक्रेन का हिस्सा था, लेकिन रूस ने 2014 में इस पर कब्जा कर लिया।

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने विश्व मामलों की भारतीय परिषद में राजनयिकों, पूर्व दूतों और पत्रकारों से बातचीत में कहा- मैं एक संदेश के साथ भारत आई हूं। यूक्रेन वास्तव में भारत को अपने करीब लाना चाहता है। हां, हमारे बीच एक इतिहास रहा है। फिर भी हम भारत के साथ एक नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा- भारत के भी चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी हैं। इस लिहाज से देखें तो क्रीमिया प्रकरण भारत के लिए एक सबक है। जब भी कोई आपको दबाए या सताए और अगर उसे रोका न जाए, तो यह और बढ़ता जाता है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *