नई दिल्ली | Weather Update: समय से पहले कोई भी चीज हानिकारक साबित होती है। यही हाल अब मौसम का भी हो गया है। फरवरी के सर्दी भरे सीजन में ही समय से पहले तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते देश के कई हिस्सों में अभी से ही लगातार तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और गर्मी ने झुलसाना शुरू कर दिया हैं।
देश के पश्चिमी हिस्सों राजस्थान, गुजरात, समेत समुद्री हिस्सों कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलावा और भी कई राज्यों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इन क्षेत्रों में अभी से तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी बेहद भीषण रूप दिखा सकती है।
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-9 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। आईएमडी ने फरवरी में लगातार बढ़ रहे तापमान के लिए दक्षिण गुजरात के ऊपर बनने वाले एक एंटी-साइक्लोन को सबसे बड़ा कारण बताया है। गुजरात के ऊपर गर्माहट और इस एंटी-साइक्लोन के सहयोग से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का दबाव बढ़ रहा है। राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी अब अपने तेवर दिखा रही है। सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।
मिल सकती है थोड़ी राहत
Weather Update: मौसम के इस तरह बदले मिजाज के पीछे बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ था। इससे तापमान में बढोत्तरी होती है। 21 और 22 फरवरी को उत्तर भारत को एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहा है, इससे अभी तापमान बढ़ रहा है। इस विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी। जिसके चलते आगामी दिनों में बढ़ते तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


