राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारतीय मूल की निकी हेली देंगी ट्रंप को टक्कर

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निकी हेली ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए पहले उनको रिपब्लिकन पार्टी के अंदर उम्मीदवार बनने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करने के साथ ही वे व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं।

हेली की उम्र 51 साल है और वे साउथ कैरोलिना की दो बार की गवर्नर रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और भारतीय मूल की निकी ने एक वीडियो बयान में कहा- मैं निकी हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में हूं। उन्होंने कहा- यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव तथा हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।

वे खुद को भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी बताती हैं। हेली साउथ कैरोलिना के बामबर्ग में बड़े होने और एक मजबूत व गर्वित अमेरिका में अपने विश्वास को आकार देने के बारे में बात करती हैं। खुद को युवा और 76 साल के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के नए विकल्‍प के रूप में पेश करते हुए हेली पिछले कुछ समय से राष्‍ट्रपति पद के लिए दौड़ में होने के संकेत दिए थे। वेलेंटाइंस डे को उन्‍होंने राष्‍ट्रपति बनने के अपने इरादे को जताने के लिए चुना। हेली खुद को एक बदलाव लाने वाले ऐसे नेता के रूप में  कर रही हैं जो एक पार्टी और देश को फिर से गौरव प्रदान कर सकती हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 7 =