nayaindia Naveen Patnaik Mamta आज नवीन पटनायक से मिलेंगी ममता

आज नवीन पटनायक से मिलेंगी ममता

भुवनेश्वर। तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में लगीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी ओडिशा पहुंच गई हैं। बुधवार को उन्होंने पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद ममता ने बंगाल से जगन्नाथ पुरी आने वालों के लिए गेस्ट हाउस बनाने के लिए जमीन भी देखी। बंगाल की मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में दिल्ली का भी दौरा करने वाली हैं, जहां वे 28 और 29 मार्च को धरना देंगी।

बहरहाल, ममता बनर्जी गुरुवार को भुवनेश्वर में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। ममता के ओडिशा दौरे को अगले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। अभी उनके संभावित गठबंधन में सिर्फ सपा और तृणमूल कांग्रेस ही शामिल हैं। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने का संकेत दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें