शिलांग। कड़ी सुरक्षा के बीच 60 में से 59 सीटों पर हो रहे मेघालय विधानसभा चुनाव (Meghalaya Assembly Election) में सोमवार को दोपहर एक बजे तक 44.73 फीसदी मतदान (44.73 Percent Voting) हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स जिले में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। 12 जिलों में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इस बीच, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Konrad Sangma) ने दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र (Tura Constituency) में अपना वोट डाला।
ये भी पढ़ें- http://पूर्व मंत्री ने नीतीश कुमार का मांगा इस्तीफा
बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्ता में लौटने का भरोसा जताया और कहा, हम आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। लोग हमारे साथ हैं। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एफ.आर. खारकोंगोर (F.R. kharkongor) ने बताया कि 36 महिलाओं समेत कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, 32 महिलाओं सहित 329 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। चुनाव में 10.92 लाख महिलाओं सहित लगभग 21.75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मिलाकर, 13 राजनीतिक दल, जिनमें से चार को राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त है, भाजपा, कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- http://ब्राजील में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 65
भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने 60-60 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि मुख्य विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को नामित किया है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 46, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (एचएसपीडीपी) ने 11, पीपुल्स डेमोकेट्रिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने 2, जनता दल (यूनाइटेड) ने 3, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 6 और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी ने 18 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कुल मिलाकर 44 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


