नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) के 140 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,960 हो गई। देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,81,921 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मेघालय में एक तथा गुजरात में दो और मरीजों की जान जाने से देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,733 हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.10 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,960 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 20 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,49,228 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों (Anti-Covid-19 Vaccines) की 220.28 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



