राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल न करें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे बंदोबस्तों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि सरकार सारी जरूरी सेवाओं और यातायात के साधनों को बंद नहीं करा सकती है। सरकार की तैयारियों पर तंज करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि सरकार को मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ही एक खास संदर्भ में कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट बना था।

बहरहाल, चीफ जस्टिस के सामने दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने का मामला पहुंचा था। इस पर सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से कहा कि वह इस तरह से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद नहीं कर सकती है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए’।

इसी टिप्पणी के साथ कोर्ट ने कहा कि दिल्ली मेट्रो और ट्रेन सर्विस पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। असल में सीजेपी के शनिवार के प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार रात नौ बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने थे। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल कर दी गई थीं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment