नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शनिवार को ओडिशा दिवस (Odisha Day) के मौक पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में देश की अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है।
मुर्मू ने ट्वीट किया, ओडिशा दिवस के मौके पर सभी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कुशल एवं मेहनती श्रम बल होने के कारण ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था (Indian economy) का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
ओडिशा में हर साल एक अप्रैल का दिन ‘ओडिशा दिवस’ या ‘उत्कल दिबस’ के रूप में मनाया जाता है। 1936 में इसी दिन बिहार और तत्कालीन उड़िसा प्रांत के अलग होने के बाद उड़ीसा एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। 2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया था। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



