जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमे के बीच चल रही गुटबाजी के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत बुधवार को 72 साल के हो गए।
पायलट ने अपने ट्वीट में कहा, सीएम अशोक गहलोत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गहलोत द्वारा कार्रवाई नहीं करने के विरोध में कुछ दिन पहले एक दिन का धरना दिया था। गहलोत इससे पहले पायलट को ‘निकम्मा’ और ‘नकारा’ कह चुके हैं।
Tags :Ashok Gehlot Sachin Pilot
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




