nayaindia Vande Bharat train Odisha ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट

ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन पुरी को हावड़ा से जोड़ेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में आठ हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को वर्चुअली पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बाद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 82 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, जबकि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है।

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा- पीएम मोदी ने आज 82 सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। हमारा उद्देश्य ओडिशा के पूरे रेलवे नेटवर्क को विश्व स्तरीय बनाना है। केंद्र सरकार ने ओडिशा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें