अमृतसर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर जाकर स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। राहुल मंगलवार को दिन में आम श्रद्धालु की तरह सिखों के इस सबसे पवित्र तीर्थ पर पहुंचे और कीर्तन में शामिल हुए। मंगलवार की शाम को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से निकल पंजाब पहुंच गई। शाम में यात्रा के पंजाब पहुंचने से पहले इसमें थोड़ा बदला हुआ और राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे।
अमृतसर में राहुल ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। केसरिया पगड़ी पहने हुए राहुल गांधी के साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंगलवार की सुबह की यात्रा के बाद राहुल करीब साढ़े 12 बजे अमृतसर पहुंचे। हवाईअड्डे से वे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे, जहां उन्होंने पगड़ी पहनी। इसके बाद राहुल गांधी का स्वर्ण मंदिर पहुंचे। करीब दो बजे राहुल गांधी ने दर्शन पूजा की और थोड़ी देर तक वे श्रद्धालुओं के साथ बैठ कर कीर्तन सुनते रहे।
राहुल इससे पहले भी कई बार स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं पर बताया जा रहा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद पहली बार नेहरू गांधी परिवार का कोई सदस्य कीर्तन सुनने के लिए स्वर्ण मंदिर में बैठा रहा। राहुल करीब 20 मिनट तक कीर्तन कर रहे सिंह साहिबानों के पीछे बैठे रहे। इससे पहले राहुल जितनी स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंची उतनी बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार होती थी या चुनाव होते थे। यह पहली बार है जब आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच राहुल यहां पहुंचे।
गौरतलब है कि हरियाणा में दो चरणों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा करीब सवा दो सौ किलोमीटर चली है और मंगलवार की शाम को पंजाब पहुंची। बुधवार की सुबह पंजाब में कांग्रेस की यात्रा शुरू होगी। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी सुबह छह बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा त्था टेकेंगे। इसके बाद करीब साढ़े छह बजे हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष को तिरंगा झंडा सौंपेंगे और सुबह सात बजे सरहिंद की दाना मंडी से कांग्रेस नेताओं की पदयात्रा शुरू होगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



