राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

संगमा और नेफ्यू रियो ने ली शपथ

इंफाल/कोहिमा। मेघालय और नगालैंड में नई सरकार बन गई है। दोनों राज्यों में लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी की सरकार बनी है। मेघालय में एनपीईपी के नेता कोनरेड संगमा और नगालैंड में एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। नेफ्यू रियो कुल मिला कर पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ दो-दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ समारोह में मौजूद रहे।

कोनरेड संगमा ने सुबह 11 बजे शपथ लिया तो नेफ्यू रियो ने दोपहर एक बज कर 45 मिनट पर पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। दोनों राज्यों में दो-दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मेघालय में संगमा की पार्टी के स्निआवभलंग धर और प्रिस्टोन तेनसोंग ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नगालैंड में टीआर जेलियांग और यानथुंगो पैट्टन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

मेघालय में राज्यपाल फागू चौहान ने कोनरेड संगमा के साथ 12 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें आठ विधायक संगमा की पार्टी के हैं। यूडीपी के दो और भाजपा व एचएसपीडीपी के एक-एक विधायक मंत्री बने हैं। भाजपा के दो विधायकों में से एक को मंत्री बनाया गया है। नगालैंड में लगातार दूसरी बार एनडीपीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी है। राज्य की 60 सीटों वाली विधानसभा में एनडीपीपी और भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं। एनडीपीपी को 25 और भाजपा को 12 सीटें मिली। उधर मेघालय में कोनरेड संगमा की पार्टी को 26 और भाजपा को दो सीटें मिली हैं। यूडीपी ने 11 सीटें जीती हैं। मेघालय में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीतीं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *