राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत और दुनिया के देश भेजेंगे मदद

नई दिल्ली। मध्य पूर्व के दो देशों तुर्किये और सीरिया में मची तबाही पर पूरी दुनिया ने संवेदना जताई है कि राहत भेजने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस त्रासदी से निपटने में मदद के लिए हरसंभव सहायता देने को तैयार है। गौरतलब है कि तुर्किये और सीरिया में सोमवार को तड़के आए भीषण भूकंप से भारी तबाही हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट करके कहा- तुर्किये में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने भूकंप पर तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के एक ट्विट को टैग करते हुए कहा- भारत तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हरसंभव सहायता देने को तैयार है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भूकंप में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विट किया- तुर्किये में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान से बहुत व्यथित हूं। इस कठिन समय में अपनी संवेदना और समर्थन से तुर्किये के विदेश मंत्री को अवगत कराया। इस बीच प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने तत्काल राहत उपायों पर चर्चा करने के लिए साउथ ब्लॉक में बैठक की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- यह फैसला किया गया है कि राहत सामग्री के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, एनडीआरएफ और चिकित्सा दलों को तुर्किये गणराज्य की सरकार के समन्वय से तुरंत तुर्किये भेजा जाएगा। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दस्ते और आवश्यक उपकरण भूकंप प्रभावित क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों में एक कर्मी शामिल हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =