जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप
सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। जापान टुडे के अनुसार, जापान मौसम एजेंसी ने सुनामी की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। वहीं पीएम ताकाइची...