नई दिल्ली। दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देर रात 23 बजकर 32 मिनट 54 सैंकेड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6़ 4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र नेपाल में 28.84 अक्षांश और 82.19 देशांतर पर जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप के झटके उत्तर भारत में हरियाणा , उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में भी कई जगह पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।
Tags :Delhi Earthquake
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


