दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन, तीन नये स्थल तय
राष्ट्रीय राजधानी में विरोध-प्रदर्शन के लिए लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला जंतर-मंतर अब धरना और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के लिए तीन नये स्थान रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड चिह्नित किये गये हैं। Also Read : वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन जारी रहेगा : राहुल दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार द्वारा जारी स्थायी आदेश के अनुसार, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अब डी-नोटिफाई कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि गृह...