राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली में तापमान तीन डिग्री से नीचे

cold (1)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है। राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है और अभी सोमवार तक शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को राजधानी में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला। कई इलाकों में तापमान तीन डिग्री से नीचे चला गया। मध्य दिल्ली के आयानगर इलाके में रविवार का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है तो मैदानी इलाकों में भी उसका कहर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। देश के कई इलाकों में भीषण सर्दी के कारण तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है और कई जगहों पर ठंड का नया रिकॉर्ड बना है। राजस्‍थान का पिलानी देश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली के लोगों सोमवार तक शीत लहर से राहत नहीं मिलेगी।

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में तीन और रिज के इलाके का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देश के कई मैदानी इलाकों में न्‍यूनतम तापमान का नया दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की संभावना है। राजस्थान के पिलानी में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो राजस्‍थान के ही सीकर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड का पंतनगर 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। देश के 15 सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में राजस्‍थान के छह शहर शामिल हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 15 =