ताइपे। ताइवान (Taiwan) के हुलिएन में बुधवार सुबह आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई और 97 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई हैै। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप (Earthquake) का केंद्र 23.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.74 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 12 किमी की गहराई पर था। Taiwan Earthquake
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण ताइपे में मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा। ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी (Meteorological Agency) ने बताया कि बुधवार सुबह 7:58 बजे 15.5 किमी की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी से 25 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था।
हुलिएन काउंटी में भूकंप की अधिकतम तीव्रता 6 दर्ज की गई। सीईएनसी (CENC) के मुताबिक लगभग 40 मिनट के भीतर क्रमशः 6.0 और 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके आए।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


