China Earthquake :- उत्तर पश्चिमी चीन में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से गांसु प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 , जबकि गांसु और किंघई प्रांतों में मरने वालों की संख्या 148 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय भूकंप राहत मुख्यालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक गांसु में भूकंप से 781 लोग घायल हो गए थे।
गांसु में प्रभावित निवासियों के लिए कुल 311 अस्थायी पुनर्वास स्थल स्थापित किए गए हैं और शुक्रवार दोपहर तक 112,346 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। अब तक 499 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 282 लोग अस्पताल में हैं। इनमें 17 की हालत गंभीर है और 69 गंभीर रूप से घायल हैं। किंघई प्रांत में गुरुवार तक भूकंप से 31 लोगों की मौत हो चुकी थी। (आईएएनएस)
Tags :China Earthquake
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


