nayaindia Coconut Water Side Effects: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए...

Coconut Water Side Effects: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए…

Image Credit: Healthshots

Coconut Water का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता हैं। आइए, जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए?

Coconut Water सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं और साथ ही यह बॉडी को हाइड्रेटेड भी रखता हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में भी काफी मदद करता हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम कॉपर और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में Coconut Water का सेवन करने से शरीर में ठंडक रहती हैं। साथ ही, यह पाचन, त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, की कुछ लोगों के लिए नारियल पानी फायदे की जगह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में नारियल पानी का सेवन करने से रोगी की स्थिति बिगड़ भी सकती हैं। तो आइए, जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए और इसके आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

जिन लोगों को किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, उन्हें Coconut Water का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें काफी अधिक मात्रा में पोटैशियम होता हैं। जो किडनी में जमा होने लगता हैं और इसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती हैं, जिससे किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं। ऐसे में, अगर आपको पहले से ही किडनी की समस्या हैं। तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी का सेवन करें।

डायबिटीज पेशेंट्स को Coconut Water का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद हाई होता हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता हैं। अगर आपको डायबिटीज हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हैं उन्हें नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण होते हैं। ऐसे में, अगर आपका पहले से ही ब्लड प्रेशर कम रहता हैं तो इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, जो लोग हाई बीपी की दवा का सेवन करते हैं, उन्हें भी जहां तक हो सके नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

मोटापे से ग्रसित लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती हैं। ऐसे में, इसका ज्यादा सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता हैं। इसलिए अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें।

जिन लोगो को सर्दी-जुकाम की समस्या होती हैं उन्हें भी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कयोंकि इसकी तासीर ठंडी होती हैं, जिसके कारण यह शरीर को ठंड प्रदान करता हैं। लेकिन अगर आप पहले से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इसे पीने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: 

रोटियां हमेशा गोल ही क्यों बनाई जाती है? जानें

Liver को स्वस्थ रखने के लिए नेचुरल तरीके: खराब लिवर के लक्षण और उपाय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें