नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली के एक अस्पताल में वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर प्रेम की एक अटूट मिसाल पति पत्नी के बीच देखने को मिली। दिल्ली के सनर इंटरनेशनल अस्पताल में सोमवार को एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ। जिसमें 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा (Namati Sara Dhonga) को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपण (kidney transplant) की गई।
गौरतलब है कि 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में नामती सारा ढोंगा को गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चली। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी। फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है।
उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थी। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा था। सोमवार को वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उनके पति ने उन्हें किडनी दी, उन्हें उनके पति की कितनी प्रत्यारोपित की गई।
रामकुमार थापा ने कहा कि हमें भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है। अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के ज्यादातर मामलों में महिलाएं आगे रहती हैं लेकिन पुरुष भी इसमें अब आगे आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


