भारत की दो दिन की यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री शाह का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में गर्म जोशी से स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री को तीनों सेनाओं की ओर से सलामी पेश की गई।
Also Read : त्रिपुरा मोथा विधायक की टिप्पणी से भड़का जातीय तनाव
नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन से राजघाट के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
शाम को श्री शाह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री शाह की यह पहली भारत यात्रा है।
Pic Credit : ANI
Tags :Balen Shah
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



