ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन पदाधिकारियों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दी। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आज़मी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने अनशन स्थल पर इन कार्यकर्ताओं को तरल पिलाकर अनशन तुड़वाया।
आइसा की छात्र नेता एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की शोधार्थी नेहा चौहान ने कहा कि अनशन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, अब आगे यह नये स्वरूप में जारी रहेगा।
Also Read : सीजीपे संस्थापक दीपके ने तोड़ा अनशन
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे विपक्ष को एक मंच पर लाने और देशभर में लोगों को इस मुद्दे पर लामबंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
उल्लेखनीय है कि आइसा के छह छात्र कार्यकर्ताओं ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले और सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित विसंगतियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल शुरू की थी। तबीयत बिगड़ने के कारण तीन विद्यार्थियों को अलग-अलग मौकों पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इसके बाद सिर्फ नेहा, आमीन और मनीष भूख हड़ताल पर थे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


