नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में एपल की फैक्टरी लगाने का विरोध तो किया ही है साथ ही एक नए बिल के जरिए भारत को बड़ा झटका दिया है। हालांकि यह बिल अमेरिका में टैक्स सुधार से जुड़ा है लेकिन इसमें प्रवासियों भारतीयों के पैसा भेजने पर साढ़े तीन फीसदी का टैक्स लगा दिया गया है। अमेरिका में अपनी कमाई का पैसा अगर कई भारतीय अपने परिवार को भेजता है तो उसे साढ़े तीन फीसदी टैक्स चुकाना होगा। पहले पांच फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव किया गया था।
गौरतलब है कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों ने करीब 130 अरब डॉलर भारत भेजा था। इसमें करीब 30 अरह डॉलर यानी अमेरिका से आया था। वहां रहने वाले करीब 45 लाख भारतीयों ने अमेरिका से ये पैसा भेजा। साढ़े तीन फीसदी टैक्स के लागू होने पर 30 अरब डॉलर की राशि पर रेमिटेंस पर एक अरब डॉलर से थोड़ा ज्यादा यानी, करीब 8,750 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। अगर इस वजह से भारतीय लोग पैसा भेजना कम करते हैं तो भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका बड़ा असर होगा।
Also Read: कोहली की विराट विदाई
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


