राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए डबास को अब तक 17,315 मत मिले हैं जबकि मीणा को 17,021 मत प्राप्त हुए हैं।

संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के गोपाल चौधरी 11,912 मतों के साथ आगे हैं। सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार रिया छावड़ी को 14,731 मत मिले हैं जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 11,310 मत प्राप्त हुए हैं।

Also Read : डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

संयुक्त सचिव पद के लिए अभाविप उम्मीदवार को 11,415 मत मिले हैं जबकि समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार को 11,182 मत प्राप्त हुए हैं।

इस चुनाव के नतीजों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डूसू के केंद्रीय पैनल की तस्वीर साफ होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अभाविप, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का वाम गठबंधन देश के सबसे चर्चित छात्र संघ चुनावों में से एक में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले साल अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद जीता था।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment