राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एयर इंडिया उड़ानों में कमी करेगा

पाकिस्तान

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से उड़ानों का परिचालन खर्च बढ़ गया है। इस वजह से विमानन कंपनियां उड़ानों में कटौती कर रही हैं। टाटा समूह की ओर से बताया गया है कि एयर इंडिया हर हफ्ते करीब आठ सौ घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा।

बताया गया है कि कंपनी ने उड़ानों में कटौती का फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण किया है। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में पांच से सात फीसदी की कटौती कर सकती है। गौरतलब है कि एयर इंडिया अभी हर हफ्ते करीब 44 सौ उड़ानों का संचालन करती है। इनमें करीब 36 सौ घरेलू और आठ सौ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने घरेलू उड़ानों में 22 फीसदी तक कटौती का ऐलान किया है।

एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि वह बाजार की मांग और विमानों के परिचालन की स्थितियों पर बारीकी से नजर रखेगी। जैसे ही परिस्थितियां सामान्य और स्थिर होंगी, उड़ानों की संख्या को दोबारा बहाल करने पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि उड़ानों में कटौती की सबसे बड़ी वजह 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बाद खाड़ी में पैदा हुआ तनाव है। इससे जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है। पश्चिम एशिया में जंग की वजह से ईरानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय रूट्स लंबे हो गए हैं। इससे भी परिचालन का खर्च बढ़ा है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 3 =