नई दिल्ली। ईरान की ओर से होरमुज की खाड़ी में रास्ता दिए जाने के बाद भारत एक जहाज एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया है। एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह जहाज सोमवार शाम पांच बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। शिवालिक नाम के इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। गौरतलब है कि भारत में एक दिन की जरुरत 55 से 60 लाख सिलेंडर की है। यानी इससे एक दिन की आधी जरुरत पूरी होती है।
बहरहाल, शिवालिक नाम का यह जहाज 14 मार्च को होरमुज की खाड़ी पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है। शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा है और उसके मंगलवार को पहुंचने की संभावना है। वहीं एक दूसरा जहाज जग लाडकी करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी मंगलवार को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



