राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एक और ड्रीमलाइनर का फ्यूल स्विच बिगड़ा

नई दिल्ली। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। इसे ग्राउंडेड कर दिया गया। विमानन कंपनी के मुताबिक, फ्लाइट एआई 132 को लंदन से उड़ान भरनी थी, लेकिन पायलट ने बताया कि प्लेन का फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन स्टार्ट करने के दौरान दो बार पोजिशन से कटऑफ हुआ। इसके बाद विमान को ऑपरेशन से हटा दिया गया।

विमान में आई इस गड़बड़ी की जांच में ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर यानी बोइंग कंपनी को शामिल किया गया है। नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए को भी विमानन कंपनी ने इस मामले की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि डीजीसीए के निर्देश के बाद उसने अपने पूरे बोइंग 787 फ्लीट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी, जिसमें कोई समस्या सामने नहीं आई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसा भी फ्यूल कंट्रोल स्विच की गड़बड़ी की वजह से हुआ था। 12 जून 2025 को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान एआई 171 क्रैश हो गई थी। हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे।

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एएआईबी ने अपनी प्राइमरी रिपोर्ट में दावा किया था कि अहमदाबाद विमान हादसे से पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए गए थे। इसके बाद डीजीसीए ने 12 जुलाई 2025 को सबी विमानन कंपनियों को अपने विमानों में फ्यूल स्विच सिस्टम की जांच करने का निर्देश दिया था। 21 जुलाई को दी गई रिपोर्ट में सबने दावा किया था सबके फ्यूल स्विच ठीक हैं। लेकिन अब एक और ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी मिली है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =