राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बागी गुट के नेताओं से मिले बघेल

चंडीगढ़। कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सब कुछ सामान्य होने का संकेत दिया है। लेकिन बताया जा रहा है बागी गुट के नेताओं के साथ बैठक में लगातार तल्खी बनी रही। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रभारी से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पद से हटाना होगा। बघेल ने कहा कि वे उनकी राय पार्टी आलाकमान तक पहुंचा देंगे।

असल में पिछले पांच दिन से पंजाब में डेरा डाले बघेल से चन्नी गुट की पहली मुलाकात शनिवार को हुई। चन्नी, बघेल सहित अन्य नेताओं से बघेल की मुलाकात करीब दो घंटे चली। चन्नी के साथ तीन सांसद और नौ विधायक हैं। इन नेताओं ने कहा कि वे मौजूदा अध्यक्ष राजा वडिंग की अगुआई में काम नहीं कर सकते। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस के हित में राजा वडिंग को प्रधान पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने राजा वडिंग का विरोध करते हुए कहा, ‘हमें कांग्रेस को डुबोने वाला प्रधान नहीं चाहिए। कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चलेगा। हमें ठोककर बोलने वाला प्रधान चाहिए’। अन्य नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष वडिंग पर आलोचना की। गौरतलब है कि बागी गुट के नेताओं ने शर्त रखी थी कि इस बैठक में वडिंग को नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि इस मीटिंग से पहले बघेल ने वडिंग के साथ मीटिंग की और बागी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वे वडिंग की गाड़ी में ही बैठ कर एयरपोर्ट गए। गाड़ी खुद वडिंग चला रहे थे। इस तरह बघेल ने साफ कर दिया कि आलाकमान वडिंग को बदलने के पक्ष में नहीं है।

बहरहाल, बैठक में नेताओं की नाराजगी देखते हुए बघेल ने उनसे कहा कि वे सारी बातें हाईकमान तक पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद नेताविपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी हालात देखते हुए कहा कि हाईकमान को राजा वडिंग की नई नियुक्ति वाले फैसले की समीक्षा करनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक विधायक प्रगट सिंह ने प्रभारी भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि इंटरव्यू देने के बजाय कांग्रेस को बचाना चाहिए।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =