राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा और एनसीपी में सावरकर, अंबेडकर पर विवाद

मुंबई। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के मसले पर भाजपा और अजित पवार की एनसीपी के बीच विवाद चल रहा था। अब यह विवाद सावरकर और अंबेडकर का बन गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक आशीष सेलार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी सावरकर की विचारधारा को मानती है। इतना कहने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों से हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर का सम्मान करने की उम्मीद करती है। आशीष सेलार मुंबई के भाजपा अध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके इस बयान के बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने कहा कि उनकी पार्टी अंबेडकरवादी विचारधारा के को मानती है और उसी पर चलेगी। अजित पवार की एनसीपी के नेता अमोल मिटकरी ने कहा, ‘इस जिद में कितनी सच्चाई है, यह सिर्फ आप जानते हैं। अभी के लिए, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हम शिवशाहू, फुले, अंबेडकर आंदोलन के प्रति प्रतिबद्ध थे, हैं और रहेंगे’। मिटकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भले ही हम आपकी उम्मीद के मुताबिक विचारधारा को स्वीकार न करें, यह एक अकाट्य सत्य है कि आपको हमारी पार्टी की अंबेडकरवादी विचारधारा को स्वीकार करना ही होगा’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 16 =