राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पांच राज्यों में उपचुनाव की घोषणा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों सहित देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की छह विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बुधवार, नौ सितंबर को उपचुनावों की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन दाखिल करने का काम शुरू होगा। छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

जिन सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हुई है वो सभी सीटें विधायकों और सांसदों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। चुनाव आय़ोग की घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर सीटों पर उपचुनाव होगा। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीते थे और बाद में नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नंदीग्राम सीट पर 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी को हराया था। उपचुनाव की घोषणा के बाद कयास लग रहे हैं कि क्या ममता एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं? बहरहाल, रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से खाली हुई है। वे दो सीटों से चुनाव जीते थे।

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट पर भी उपचुनाव होगा। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर भी उपचुनाव है। इन छह विधानसभा सीटों के अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इस सीट से  सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment