पांच राज्यों में उपचुनाव की घोषणा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों सहित देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की छह विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बुधवार, नौ सितंबर को उपचुनावों की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन दाखिल करने का काम शुरू होगा। छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। जिन सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हुई है वो सभी सीटें विधायकों और सांसदों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। चुनाव आय़ोग की घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल की...