राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ता बदलने की अपील

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें छात्र संगठन आइसा की नेता नेहा बोरा भी शामिल हुईं और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण भी शामिल हुए। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज भी इसमें मौजूद रहे। वे शुक्रवार के तिरंगा मार्च के लिए दिल्ली आए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने सत्ता बदलने की बात कही।

प्रशांत भूषण ने कहा, ‘सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी’। उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा ने भी बार बार आंदोलन करके सरकार बदली है। सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है। इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment