राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आगरा में पकड़ा गया चैतन्यानंद

नई दिल्ली। अपने शिक्षण संस्थान में अनेक लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोपी चैतन्यानंद गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया। चैतन्यानंद दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च का प्रमुख था। वहां की अनेक छात्रों ने उसके ऊपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि चैतन्यानंद सरस्वती को 27 सितंबर की रात को गिरफ्तार किया गया। उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस चैत्यानंद को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली लेकर गई थी। इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने चैत्यानंद को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि आरोप लगने के बाद चैतन्यानंद फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी।

पांच दिन की हिरासत मिलने के बाद पुलिस चैतन्यानंद को वसंत कुंज थाने में ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से दो फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। एक कार्ड में उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया गया है। आगरा के जिस होटल से स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार किया गया था, वहां उसने अपना नाम पार्थसारथी बताया था। होटल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि शनिवार की शाम को ही चैतन्यानंद वहां पहुंचा था।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *