नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने के बाद भी मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेता वहां प्रदर्शन के लिए पहुंच गए थे। पुलिस ने सबको वहां से हटाया और पार्टी के नेता सौरव दास न आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। हालांकि दोनों के साथ गिने चुने लोग ही थी। बाद में सीजेपी ने अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने का वीडियो जारी किया।
आशुतोष रांका ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल एक हजार आएंगे, परसों 10 हजार आएंगे’। गौरतलब है कि जंतर मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। फिर भी सीजेपी के नेता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पहुंचे थे और प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी। इससे पहले 10 अक्टूबर को सीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन किया था। हालांकि उसमें आम आदमी पार्टी के नेता और लेफ्ट के नेता व कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में शामिल हुए थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



