राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक और मंत्री का इस्तीफा हो गया है। सूचना व प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करने की इच्छा जताई है।

एल मुरुगान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच पन्नों की चिट्‌ठी लिखी है, जिसमें राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। यह संभवतः सबसे लंबा इस्तीफा पत्र होगा। मुरुगन ने चिट्‌ठी में लिखा है, ‘मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मैं तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए अपना समय देना चाहता हूं’। मुरुगन ने लिखा कि मोदी के नेतृत्व में देश और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वे गरीब परिवार से आते हैं और उनके माता पिता मजदूरी करते थे।

गौरतलब है कि मई में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुरुगन ने अविनाशी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। वे दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके के प्रत्याशी कमाली एस से वह 15,373 वोटों से हार गए थे। कहा जा रहा है कि वे आगे प्रदेश की राजनीति ही करेंगे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment