राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह संस्था मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक कार्यक्रम होने वाला है, जिसे ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ नाम दिया गया है। अहेड इस कार्यक्रम के आयोजकों में से एक है। इस विवाद के बीच एक अन्य आयोजक हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन यानी एचएएफ ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। एचएएफ ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से सतर्क रहने, गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है। संगठन ने कहा कि कुछ लोग कार्यक्रम को रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले भागवत के कार्यक्रम का न्‍यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध किया है। एचएएफ ने इस विरोध को देखते हुए आरोप लगाया कि हिंदू अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले कुछ लोग कार्यक्रम को रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं। एचएएप ने कार्यक्रम में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों या एजेंसियों को देने की सलाह दी है। असल में न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने कहा था, ‘मैं इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता। मैं बांटने वाली विचारधारा का विरोध करता हूं। मुझे अंदाजा नहीं है कि मेयर के नाते मेरे पास कोई निजी कार्यक्रम रद्द करने का अधिकार है या नहीं’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment