नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है और 4,858 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बुधवार को पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 6,541 लोगों को बचाया गया है और 4,858 लोग अभी भी लापता हैं।
Also Read : पुतिन और मोदी ने भारत को एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर चर्चा की
गौरतलब है कि 26 अगस्त की सुबह उत्तरी नेपाल में उस समय भीषण बाढ़ आ गई जब चीन की तरफ से पानी का एक विशाल सैलाब भोटेकोशी नदी में आकर मिल गया था। यह बाढ़ एक बड़े ग्लेशियर के टूटने और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण आई थी।
Pic Credit : ANI
Tags :Nepal Floods
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



